आज ही चली थी देश की पहली मालवाहक ट्रेन
(India) इन्हीं में एक है इंडियन रेलवे। अंग्रेजों ने अपने सैन्य जरूरतों और सामान को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए भारत में रेलवे की नींव रखी। इस क्रम में उन्होंने एक टेस्टिंग रेल ट्रेक बनाया जिस पर आज ही के दिन पहली बार एक ट्रेन रूड़की तक चलाई गई। इस ट्रेन में कंस्ट्रक्शन मैटेरियल था जिसे एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाया गया। इस परीक्षण के सफल होने पर कुछ अन्य परीक्षण किए गए जिनके सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर भारत की पहली यात्री ट्रेन 16 अप्रैल 1853 को बोरीबन्दर से बॉम्बे थाना (कुल दूरी 34 किलोमीटर) चलाई गई जिसने भारतीय रेलवे की नींव रखीं।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।