(India)
प्रीमियम स्कूटर बनाने वाली कंपनी पियाजियो ने अपने वेस्पा वीएक्स स्कूटर का बहुत ही शानदार फीचर्स वाला लिमिटेड एडिसन पेश किया है। कंपनी ने इसे वेस्पा एलिजेंट नाम से उतारा है। इसकी कीमत 78,999 रूपए (एक्स शोरूम दिल्ली) रखी गई है। इस कीमत कारण इस स्कूटर में दिए गए जबरदस्त फीचर्स हैं जो किसी अन्य स्कूटर में उपलब्ध नहीं। वेस्पा एलिजेंट के बारे में एक और खास खबर ये है कंपनी इस स्कूटर की सिर्फ 3500 यूनिट ही बिक्री के लिए जारी कर रही है, यानि इसके बाद यह स्कूटर नहीं मिलेगा। इसमें "एलिजेंट" बैज दिया गया है जिससें इस स्पेशल एडिशन की पहचान बनाया गया है। वेस्पा एलिजेंट लिमिटेड एडिसन में दो कलर्स की च्वॉयस दी गई है जिसमें मेटेलिक व्हाइट और पर्ल व्हाइट शामिल है। इसके अलाव इसमें नया फेसिया, क्रोम गार्ड्स, स्पिलिट सीट, स्कूटर के कलर के अनुसार हेलमेट, एयरक्राफ्ट ड्राइव्ड सिंगल साइड आर्म फ्रंट सस्पेंसन, एंटी डाइव केरेक्ट्रीस्ट, डयूल हाइड्रायूलिक शॉक अब्सॉर्ब्स, 10 इंच अलॉय व्हील, ट्यूबलैस टायर, डिस्क ब्रेक आदि दिए गए हैं। इसमें 125 सीसी, 3 वॉल्व हाई एफिशियंसी इंजन लगा है, जो पावर, परफोर्मेस और माइलेज में माइलेज में मामले में बेमिसाल है।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।