भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुती सुजुकी पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए भारतीय बाजार में जल्द ही स्विफ्ट का हाइब्रिड वेरिएंट लॉंच कर सकती है। जानकारों के मुताबिक घरेलू बाजार में इस तरह की कार का इंतजार काफी पहले से किया जा रहा है। वही कंपनी ने इस कार को रेंज एक्सटेंडर नाम दिया गया है। मारुती सुजुकी ने इस कार का निर्माण एक पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर भारत सरकार के लिए शुरू किया था, जबकि अब कंपनी इसे बाजार में लोगो के लिए भी लांच करने की तैयारी में है। कंपनी इस चार को लेकर यह दावा है कि मारुति सुजुकी स्विफ्ट हाइब्रिड 48.2 किलोमीटरध्लीटर का माइलेज देगी। जो की फिलहाल बाजार में उपलब्ध अन्य गाड़ियों के मुकाबले कही ज्यादा है। हालांकि कंपनी ने इसके लॉन्चिंग की कोई समय सीमा तय नहीं की है।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।
