ईकोस्पोर्ट, डस्टर की टक्कर में "हुंडई आईएक्स25"
(India) यह कार फोर्ड ईकोस्पोर्ट, रेनो डस्टर और फिएट अवेंचुरा जैसी पॉपुलर एसयूवी कारों को टक्कर देने वाली है। हुंडई आईएक्स25 को कंपनी ने हाल ही में चीन में लॉन्च किया है। खबर है कि अगले साल की पहली तिमाही तक इसें भारत में भी उतार दिया जाएगा। इसें पेट्रोल और डीजल दोनों मॉडल में उपलब्ध कराया जाएगा। चीन में लॉन्च हुई हुंडई आईएक्स25 को 1.6 लीटर और 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन मॉडल में उतारा गया है। इसका 1.6 लीटर इंजन मॉडल 122.8 बीएचपी पावर जनरेट करता है, जबकि 2.0 लीटर इंजन मॉडल 158 बीएचपी का जबरदस्त पावर जनरेट करता है। इसके अलावा इसें 2 व्हील ड्राइव और 4 व्हील ड्राइव वेरियंट्स में उपलब्ध उतारा गया है। कंपनी ने इसमें इंटीरियर फीचर्स के तौर पर हुंडई ब्लूलिंक टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, नेविगेशन, रिवर्स पार्किग कै मरा, ऑटोमेटिक एयर कंडिशनिंग सिस्टम आदि फीचर्स दिए गए हैं। हुंडई आईएक्स25 को फ्लुडिक स्क्यूल्पचर 2.0 के डिजायन पर बनाया गया है, जिसके चलते यह हुंडई सांटा फी जैसी दिखती है। इसमें एक्सटीरियर फीचर्स के तौर पर डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइट्स, प्रोजेक्ट हेडलैंप, एलईडी टेल लैंप और डायमंड कट अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।
हालांकि भारत में इसे 1.6 लीटर पेट्रोल और 1.4 लीटर सीआरडीआई डीजल इंजन के साथ उतारा जा सकता है। फीचर्स के आधार पर दोनों मॉडल्स में 4 से 5 वेरियंट दिए जा सकते हैं।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।