उत्सव के रंगों से गुलजार हुआ जयपुर
(India) कार्यक्रम की संयोजक संस्था त्रिमूर्ति के तत्वावधान में जेकेके में स्कूली बच्चों के लिए ग्रुप सॉन्ग का आयोजन हुआ। इसमें साधु वासवानी, महाराजा सवाई भवानी सिंह स्कूल, महावीर पब्लिक स्कूल, एसएमएस, डीपीएस, संस्कार स्कूल के स्टूडेंट्स ने भाग लिया। रंगरूप कला संस्थान की ओर से मूर्तिकार पद्मश्री अर्जुन प्रजापति के सान्निध्य में चित्रकार गोपाल स्वामी खेतांची, नंदकिशोर वर्मा, सावन सिंह, सुनील प्रजापति, शिवशंकर सिंह सहित अन्य चित्रकारों ने रंगों से जयपुर का सौंदर्य उकेरा। अल्बर्ट हॉल में जयपुर की पारंपरिक कला मिनिएचर पेंटिंग का लाइव डेमोंस्ट्रेशन दिया गया। दोपहर को जलमहल की पाल पर स्कूली बच्चों, पर्यटकों एवं आमजन ने पतंगबाजी, कव्वाली, लोक संगीत का लुत्फ उठाया। शाम को नहर के गणेश मंदिर में ध्रुवपद गुरु-शिष्य परंपरा कार्यक्रम हुआ। जलमहल की पाल पर बुधवार को सांस्कृतिक मेले में करतब भी दिखाए गए। जलमहल की पाल पर काइट फेस्टिवल का आयोजन हुआ। जयपुर स्थापना दिवस समारोह का दूसरा दिन जयपुर के पारंपरिक आयोजनों से सराबोर रहा। कहीं मिनिएचर आर्ट की मास्टर क्लास थी, तो कहीं नट बाजीगर का रोमांच।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।