बेहद सघन है कब्रिस्तान
ब्रिघम यंग यूनिवर्सिटी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर केरी मुहलेस्टिन ने टोरंटो में शोधपत्र पेश करते हुए बताया कि यह काफी बड़ा और सघन है। उनके मुताबिक यह राजाओं या शाही परिवार का कब्रिस्तान नहीं है, क्योंकि यहां लोगों को ताबूतों के बगैर दफन किया गया था। वहीं, मृतक के आंतरिक अंगों को भी नहीं निकाला गया था।
सुंदर चीजें भी मिलीं
शोधकर्ताओं को यहां से ममी के अलावा कुछ सुंदर और एंटिक चीजें भी मिली हैं, जिनमें लिनेन, ग्लास और बच्चों के लिए खूबसूरत और डिजाइन बूटीक भी शामिल है। यहां बच्चों के शव को अन्य ममियों के साथ दफनाया गया था। उन्हें ट्यूनिक टाइप कोट पहनाकर ममी बनाया गया था। ममी के गले में हार और दोनों हाथों में कंगन भी मिले हैं।
7 फीट लंबा ममी
शोधकर्ता केरी के मुताबिक यहां से 7 फीट लंबा (2 मीटर) ममी भी मिला है। यह किसी पुरूष का ममी है, जो कि लंबाई ज्यादा होने के कारण ताबूत में फिट नहीं हो पा रहा था।
क्या है ममी
ममी, यानी मृत व्यक्ति का सुरक्षित शव। इन्हें मिस्र के पिरामिडों में सहेजकर रखा जाता था ताकि हजारों साल तक ये सुरक्षित रहें। ममी बनाते समय इनके साथ दैहिक जीवन में इस्तेमाल होने वाली चीजें भी रखी जाती थीं।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।