एक नन्हे संगीतकार ने मचाई लैटिन अमेरिका में धूम
(India)
इन दिनों पूरा लैटिन अमेरिका के बच्चे की धुन पर थिरक रहा है। महज 9 साल की छोटी सी उम्र में ही इस मासूम ने बड़े-बड़े स्टार संगीतकारों को धुल चटा दिया है। आंखों में रोशनी न होने के बावजूद आज ये मासूम लैटिन अमेरिका में बड़े स्टार्स को भी तगड़ी टक्कर देता दिख रहा है। जोस आंद्रे मोंटान्हो नाम यह 9 वर्षीय स्टार बोलिविया का रहने वाला है और जबरदस्त सनसनी बना हुआ है। जोस आंद्रे मोंटान्हो ने इतनी छोटी उम्र में जैज म्यूजिक में ऐसी महारथ हासिल कर ली है कि अच्छे-अच्छे संगीतकार भी उसके सामने पानी भरते हुए नजर आते हैं। मोंटान्हो ने चार साल की उम्र में ड्रम से शुरूआत की थी और पांच साल की उम्र में उसने तीन संगीतकारों का ग्रुप भी बना लिया। अपने उम्र और कद में बड़े-बड़े धुरंधरों को संगीत में कड़ा मुकाबला दे रहा ये बाल संगीतकार जन्म से ही नेत्रहीन है। बोलिविया के टोटोरा का रहने वाला मोंटान्हो दूसरे शहरों में भी स्टेज शो करता है, जहां उसकी इस कला को देखने वाले देखते ही रह जाते हैं। मोंटान्हो ने हाल ही में ला पेज में आयोजित वार्षिक जैज महोत्सव में खूब धूम मचाई है। यह बालक विदेशों में भी लाइव शो कर रहा है। इतना ही नहीं बल्कि ब्राजील और लीमा में शानदार परफॉरमेंस देकर मोंटान्हो ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनानी शुरू कर दी है।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।