भारतीय गणितज्ञ और सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार को प्रतिष्ठित मेसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने संबोधन देने के लिए न्योता दिया है. कुमार को यह न्योता गरीब बच्चों को आईआईटी में प्रवेश दिलाने के लिए मार्गदर्शन देने के अपने वैश्विक रूप से चर्चित प्रयास पर संबोधन देने के लिए मिला है. एक मीडिया विज्ञप्ति में कहा गया है कि कुछ वित्तीय दिक्कतों के चलते वर्षों पहले कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में पढ़ाई न कर पाने वाले कुमार एमआईटी मीडिया लैब में 30 सितंबर को संबोधन देंगे. यह लैब एक इंटर फैकल्टी रिसर्च लैब है. 1 अक्तूबर को आनंद कुमार हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के इंटरनेशनल एजुकेशन पॉलिसी प्रोग्राम में बोलेंगे. बयान में कहा गया है कि यह कार्यक्रम दुनियाभर में इनोवेटिव और टिकाउ शैक्षणिक सुधारों के वैश्विक प्रभावी नेतृत्व के जरिए वैश्विक सामाजिक न्याय को प्रोत्साहन देता है.
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।