एक्सटीरियर चेंजेस
कंपनी ने कार में कई बाहरी बदलाव किए हैं। फ्रंट ग्रिल और डोर हैंडल्स पर क्रोम की फिनिशिंग दी है। 10 स्पोक अलॉय वील्स लगाए हैं और ग्राफिक्स और डीकेल्स को नए स्टाइल में संजोया है।
इंटीरियर बदलाव
मारुति एर्टिगा के इंटीरियर बदलाव में ब्लैक और बीज कलर का ड्यूल टोन कलर कॉम्बिनेशन दिया गया है। इंस्ट्रूमेंटल पैनल के इर्द गिर्द वुडन ट्रिम है। रीयर पार्किंग सेंसर्स और सुपीरियर क्वॉलिटी ऑडियो सिस्टम भी इसमें लगाया गया है।
नए रंग में भी
अपनी एमपीवी को कंपनी एक नए रंग में भी ला रही है। इसके मौजूदा रंग सिल्वर और सफेद के अलावा अब आपको यह पर्ल वाइट कलर में भी मिल सकती है।
पावरप्लांट में कोई बदलाव नहीं- गाड़ी के पावरप्लांट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 1.3 लीटर का डीजल का इंजन लगा है जो कि 73पीएस की पावर देता है जबकि 1.4 लीटर का पेट्रोल वेरिएंट 95पीएस की पावर देता है। यह तीन फ्यूल वर्शन्स में मिलेगी। यानी, पेट्रोल, डीजल और सीएनजी वर्शन्स में मिलेगी।
कीमत-मारुति एर्टिगा लिमिटेड एडिशन (एक्स शोरूम दिल्ली) की कीमतें इस प्रकार हैं-
पेट्रोल वेरिएंट- 6.76 लाख रुपए
डीजल वेरिएंट- 7.34 लाख रुपए
सीएनजी वेरिएंट- 8.05 लाख रुपए
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।
