एलआईसी ने इन्फोसिस के 1400 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे
(India) इस अवधि में उसने इन्फोसिस के करीब 1,400 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर खरीदे। इस सॉफ्टवेयर सेवा कंपनी में एलआईसी ने लगातार दूसरी तिमाही में शेयरों की खरीद की है। हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि एलआईसी ने ये शेयर कब खरीदे। इन्फोसिस के नये मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक विशाल सिक्का ने अगस्त में कंपनी का कार्यभार संभाला था। एलआईसी शेयर बाजार में सबसे बड़ी संस्थागत निवेशक है। इन्फोसिस में उसकी हिस्सेदारी जनवरी मार्च तिमाही में 3.25 प्रतिशत थी, जो 30 सितंबर, 2014 को बढ़कर 4.45 प्रतिशत हो गई। अप्रैल जून की तिमाही में एलआईसी की इन्फोसिस में भागीदारी 3.71 प्रतिशत थी। सार्वजनिक क्षेत्र की यह बीमा कंपनी जनवरी मार्च तिमाही से ही इन्फोसिस में अपनी हिस्सेदारी बढा रही है। इससे पहले पिछले साल एलआईसी ने इस साफ्टवेयर कंपनी में अपनी हिस्सेदारी घटाई थी, जो 30 जून, 2013 को 6.72 प्रतिशत थी। इन्फोसिस का शेयर शुक्रवार को 3,853.85 रुपए प्रति शेयर पर बंद हुआ था।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।