ऑनलाइन गाड़ी खरीदने पर 1.42 लाख तक की छूट!
(India) प्रमुख वाहन कंपनी महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, फॉक्सवैगन और निसान जैसी महंगे कार ब्रांड सहित कम से कम 9 वाहन कंपनियां जीओएसएफ के तहत ग्राहकों को 30,000 से 1,42,000 रूपए तक की छूट व अन्य लाभ के ऑफर्स प्रदान कर रही है। हालांकि फोर्ड इंडिया जैसी कुछ कंपनियों ने ई-सेल के दौरान ऑनलाइन खरीदी पर मामूली छूट की पेशकश की, क्योंकि उपभोक्ता 31 दिसम्बर के पहले आपूर्ति करने की मांग कर रहे हैं, जबकि महिन्द्रा एंड महिन्द्रा जैसी कई अन्य कंपनियों ने अपनी 24 दिवसीय ऑफलाइन छूट की पेशकश को बढ़ा दिया है, ताकि जीओएसएफ के तहत अधिक से अधिक ग्राहकों को आकर्षित किया जा सकें। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया युवाओं की पसंद की नई बाइक लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर इसका खुलासा किया है। होंडा ने वेबसाइट पर 18 दिसंबर 2014 के साथ "लुक्स गुड इज गुड" तथा ब्लॉक योर डेट नाम से स्लोगन भी दे रखा है

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।