(India)
ये सभी बाइक्स नए रंगों और नई कलर स्कीम्स के साथ पेश की जाएंगी। कंपनी की योजना इन्हें फ्रेश लुक देने की है। कावासाकी ने हाल ही में इन बाइक्स की फोटोज रिलीज की हैं। इन बाइक्स को नए स्टाइलिश ग्राफिक दिए ही जा रहे हैं। कावासाकी ईआर 6एफ और ईआर 6एन में सबसे पहले अपडेट डाले जा रहे हैं। जेड सीरीज की इसकी जे800,जेड 800ई और जेड1000एसएक्स का अपडेशन शामिल होगा। कंपनी ने अपडेट केवल कॉस्मैटिक फ्रंट पर किए हैं। बाइक्स के पावरप्लांट में कोई चेंज नहीं किया गया है। कावासाकी जिन नई कलर स्कीम्स में मिलेगी उनमें हैं- कार्बन ग्रे/मेटालिक स्पार्क ब्लैक और कैंडी फायर रेड/मेटालिक स्पार्क ब्लैक। कावासाकी की ईआर 6एफ जो कि भारत में निन्जा 650आर के नाम से बिकती है को भी नए रंग दिए जाएंगे। इसमें ये कलर स्कीम्स होंगी- ग्रीन/मेटालिक फ्लैट स्पार्क और पर्ल फ्लैट स्टारडस्ट वाइट/ मेटालिक फ्लैट स्पार्क ब्लैक और सॉलिड ब्लैक कलर। कावासाकी 6एन में भी ऐसी सी ही कलर स्कीम दिखेगी। कावासाकी जेड800 कैंडी फ्लैट ग्रीन के साथ मेटालिक स्पार्क लिए ब्लैक कलर स्कीम में दिखेगी।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।