क्वासाकी सस्ती बाइक में दे रही है सुपरबाइक के फीचर!
(India) नए साल से कंपनी ये फीचर अपनी नई लॉन्च हुई क्वासाकी जेड250 बाइक में दे रही है। इस बाइक के 2015 मॉडल में एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस) तथा स्लीपर क्लच जैसे सेफ्टी स्टैंडर्ड ऎसेसरीज के तौर पर देने जा रही है। एबीएस एक सेफ्टी फीचर है जो पहले सिर्फ कारों में दिया जाता था, लेकिन अब यह बाइक्स में भी दिया जाने लगा है। जब व्हीकल तेज स्पीड में दौड़ रहा होता है और अचानक से ब्रेक लगाने पड़ जाएं तो उस समय एबीएस काम आता है। यह व्हीकल के ब्रेक्स को लॉक होने से रोक देता है जिससे व्हीकल के दोनों पहियों में संतुलन बन जाता है वो फिसलता नहीं। स्लीपर क्लच को बैक-टॉक लिमिटर के नाम से भी जाना जाता है। यह परफोर्मेश आधारित बाइक्स में दिया जाता है यह इंजन ब्रेकिंग के समय पीछे के पहिए द्वारा व्हीकल को जबरदस्ती आगे धकेलने से रोकता है। क्वासाकी ने इस बाइक को भारत में इसी साल लॉन्च किया है। इसे 2.99 लाख रूपए की शुरूआती कीमत में पेश किया गया है। हालांकि एबीएस और स्लीपर क्लच लगने पर इसकी कीमत 50 से 60 हजार रूपए तक ज्यादा हो सकती है। इसमें 249 सीसी पेरेल्लेल टि्वन, लिक्विड-कूल्ड इंजन लगा है जो 32 पीएस का पावर जनरेट करता है। भारत में यह बाइक केटीएम डयूक 200, आरसी 200, होंडा सीबीआर 250आर, बजाज पल्सर 220, हीरो करिज्मा जैसी बाइक्स की टक्कर की है।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।