(India)
जयपुर- इस दिन को ‘एकला चलो रे’ नाम दिया गया है। इस दौरान जवाहर कला केंद्र में सुबह से लेकर रात तक छह एकल नाट्य प्रस्तुतियां होंगी जिनमें जयपुर और देश के कई नामी रंगकर्मी अपने अभिनय के जौहर दिखाएंगे। फेस्टिवल डायरेक्टर नरेंद्र अरोड़ा ने बताया कि एकल नाट्य प्रस्तुतियों के इस दौर में एक प्रस्तुति जयपुर की भी होगी। इसमें जयपुर के जफर खान अभिषेक गोस्वामी के निर्देशन में उदय प्रकाश की चर्चित नाट्य कृति ‘तिरिछ’ का मंचन करेंगे।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।