जर्मनी की मर्सिडीज ने सी-क्लास मॉडल बाजार में उतारा
(DELHI, India) भारत के बाजार में पहली बार यह मॉडल लांच किया गया है। दिल्ली के लिए मर्सडीज के इस सी क्लास मॉडल की कीमत 40.9 लाख रुपए कर दिया है। कंपनी ने भारत के बाजार में अभी सी क्लॉस के पेट्रोल वेरियंट को लांच किया है। आगे वाले साल में कंपनी डीजल मॉडल को भी बाजार में उतार सकती है। मर्सडीज ने वर्ष 2014 में दस नए प्रोडेक्ट को भारतीय बाजार में उतारने का वादा किया था। वो उसने पूरा कर दिया है। कंपनी ने वर्ष 2014 के पहले नौ महीनों में 7,529 यूनिट गाडि़यों की बिक्री की है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार कंपनी की बिक्री में 16 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।