दुनिया के सबसे बड़े जादूगर डाइनेमो अपने नए टीवी शो के लिए गुरुवार को लंदन की सबसे ऊंची इमारत शर्ड पर उड़ने का कारनामा दिखा रहे थे। उसी समय किसी ने उनकी तस्वीर खींच ली, जिसमें उन्हें ऊपर खींचने वाले दो तार साफ नजर आ रहे थे। सोशल साइट ट्विटर पर यह फोटो वायरल हो गई और उनके प्रशंसकों का गुस्सा फूट पड़ा। कई लोगों ने ट्वीट किया है कि ये कौन सा जादू है, जिसमें हर कोई आपको खींचने वाले दो तार को आसानी से देख सकता है। इसके बावजूद आप 1016 फुट की ऊंचाई पर उड़ने का दावा कर रहे हैं। 31 साल के डाइनेमो का मूल नाम स्टीवेन फ्रेन है। उन्होंने लंदन की थेम्स नदी को पैदल चलकर पार करने और उड़कर डबल डेकर बस पर चढ़ जाने का कारनामा किया है। उनका टीवी कार्यक्रम मैजिशियन इम्पॉसिबल दुनिया भर में कई भाषाओं में प्रसारित होता है। भारत में भी उनके लाखों प्रशंसक हैं।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।