जवाहर कला केन्द्र में चल रहे पिंकसिटी आर्ट कल्चर लिटरेचर फेस्टिवल में शुक्रवार को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का दौर चला, जिसमें विभिन्न कलाकारों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों को संस्कृति की सौंधी महक का अहसास कराया। नवोन्मेष कार्यक्रम के तहत आयोजित इन प्रस्तुतियों में संगीत गुरु गिरधारी महाराज के शिष्यों ने विभिन्न नृत्यों की प्रस्तुति दी। वहीं संस्कृति डांस एकेडमी की ओर से भगवान विष्णु के दस रूपों पर आाधरित क्लासिकल तराना दशावतार पेश किया गया। आगंतुकों ने इन सभी प्रस्तुतियों के साथ-साथ बुक फेयर में मौजूद पांच लाख से अधिक किताबों में से अपनी पसंदीदा पुस्तकों का भी चयन किया। साथ ही मेले में अन्य कलात्मक उत्पादों के संग फूड जोन में चटपटे व्यंजनों का भी लुत्फ उठाया।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।