जैसलमेर में मरु महोत्सव परवान पर
(India)
जैसलमेर में विश्वविख्यात मरु महोत्सव के तीसरे दिन देशी-विदेशी सैलानियों के लिए कुलधरा और समा आकर्षण का केन्द्र होंगे... जैसलमेर में आए पर्यटको को दिन में जहां कुलधरा में ग्राम संस्कृति के पुरातन बिम्बों से साक्षात्कार करेंगे वहीं माघ पूनम की सांझ जैसलमेर से 45 किलोमीटर दूर समा के लहरदार रेतीले मखमली धोरों के नाम होगी... साथ ही जहां देश-विदेश में मशहूर लोक कलाकार अपनी कलाओं का प्रदर्शन करेंगे। समा के धोरों पर पतंगबाजों द्वारा रंगबिरंगी पतंगों की उड़ान कर सकेंगे। यहां सम कैम्प एंड रिसोर्ट वैलफेयर सोसायटी की ओर से कैमल रेस का आयोजन किया जाएगा.....मरु महोत्सव-2015 के कार्यक्रमों की कड़ी में दूसरे दिन सोमवार को स्वर्ण नगरी जैसलमेर के पास स्थित देदानसर मैदान में रेगिस्तानी जहाज के साथ ही विभिन्न प्रतियोगिता के साथ कार्यकमों की रोचकता के चलते पूरे समय मैदान के चारांे ओर भीड़ का जमावड़ा देखने को मिला। इस दौरान हुई पणिहारी मटका रेस प्रतियोगिता से देशी-विदेशी महिलाएं यहां की पणिहारी पेयजल संस्कृति से रूबरू हुई। इस प्रतियोगिता में 25 देशी और विदेशी महिलाओं ने भाग लिया। जिसमें श्रीमती पार्वती चैधरी सबसे पहले सिर पर पानी से भरा हुआ मटका लेकर पहुंची। इस दौड़ में दूसरे नम्बर पर रेणुका वैष्णव, तीसरे नम्बर पर प्रेम चैधरी विजेता रहीं।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।