टीवीएस जुपीटर: दो नए कलर हैं खास!
(India)
पहले इसें व्हाइट, ब्लैक, ग्रे और रेड इन चार रंगों में उपलब्ध कराया गया था, लेकिन अब कुल मिलाकर 6 रंगों में उपलब्ध होगा जिससें यूजर्स की च्वॉयस में इजाफा हुआ है। कंपनी ने टीवीएस जुपीटर में ये दो कलर इसकी लॉन्चिंग का एक साल पूरा होने की खुशी में जारी किए हैं। जुपीटर स्कूटर को पिछले साल सितंबर में ही लॉन्च किया गया था और इसकी जबरदस्त बिक्री हुई थी। टीवीएस जुपीटर इंडिया का मोस्ट अर्वाडेड स्कूटर है। इसमें 106.7 सीसी, 4 स्ट्रॉक, मोनो सिलेंडर, एयरकूल्ड इंजन दिया गया है जो 8 पीएस का पावर 8 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें प्राइमरी तौर पर सीवीटी और सैकंडरी गियर बॉक्स दिए गए हैं। गौरतलब है कि पहले से ही टीवीएस जुपीटर स्कूटर भारत के सबसे ज्यादा माइलेज देने वाले स्कूटरों में शुमार किया जाता है। कंपनी के अनुसार यह 63 किलोमीटर प्रतिलीटर का माइलेज देता है। जबकि कीमत और परफार्मेस के मामले में यह होंडा एक्टिवा, हीरो मेस्ट्रो, यामाहा एल्फा और महिन्द्रा डयूरो जैसे स्कूटरों को टक्कर देने वाला है।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।