टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने अपनी सेडान कार इटियॉस और हैचबैक इटियास लिवा का ताजातरीन संस्करण पेश किया जिनकी दिल्ली शो रूम में कीमत 4.53 लाख रुपये से 8.30 लाख रुपये के बीच है। कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा कि उसने इटियॉस लिवा डीजल के संस्करणों में वीडी और वीडी (सुरक्षा पैकेज) शामिल किया है। यह डीजल कार के प्रीमियम ग्राहकों के लिए है। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के सीनियर वीपी (सेल ऐंड डिस्ट्रिब्यूशन) एन. राजा ने कहा, ’हम ग्राहकों को कुछ नया देने के लिए अपने उत्पादों में नई खूबियां डालने का निरंतर प्रयास करते रहते हैं।’ नए संस्करण में डुअल फ्रंट एयरबैग, टैकोमीटर, रीयर डीफॉगर और वाइपर जैसी विशेषताएं शामिल की गई हैं।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।
