टोयोटा ने लांच की नई इनोवा
(India)


दुनिया की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने अपने एमपीवी इनोवा के एक नए एडिशन क्रिस्टा को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। टोयोटा इनोवा को पहली बार 2004 में लांच किया गया था। कंपनी ने कार के बेस वेरिएंट की कीमत 13.8 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, मुम्बई) रखी गई है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत 20.78 लाख रुपए है। कंपनी के मुताबिक इनोवा क्रिस्टा की बुकिंग सोमवार से शुरू हो गई है और 13 मई से गाडी ग्राहकों को को मिलनी शुरू हो जाएगी। कंपनी के मुताबिक पिछले मॉडल की तुलना में नई इनोवा हल्की है। इनोवा क्रिस्टा में 2.4 लीटर व 2.8 लीटर डीजल इंजन दिया गया है। इसमें स्टैंडर्ड 5-स्पीड मैनुअल है और टॉप एंड 2.8 लीटर इंजन के साथ 6-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी मिलेगा। इस कार के एक्सटीरियर पर नजर डालें तो इसके फ्रंट में नई शार्प बॉडी लाइंस, नया हैडलैंप क्लस्टर और नई 2 स्लेट क्रोम ग्रिल दी गई है। नई इनोवा क्रिस्टा पुरानी इनोवा के मुकाबले ज्यादा चैडी और लम्बी है।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।