प्रिंसेस के दीवाने एक अज्ञान शख्स ने डायना स्पेंसर और प्रिंस चार्ल्स की शादी के केक का एक टुकड़ा 1375 डॉलर में खरीदा है। यानी रुपये में इसकी कीमत लगाएं तो ये लगभग 82 हजार रुपये से भी ज्यादा का है। नीलामीकर्ता एन डी सैंडर्स ने बताया कि 1981 में डायना और प्रिंस चार्ल्स की शादी का केक डेविड एवेरी ने तैयार किया था। यह सफेद रंग का छह लेयर में बना केक था। प्रिंसेस की शादी के केक का एक टुकड़ा किसी गुमनाम व्यक्ति ने खरीदा है। यह केक ओरिजनल वैक्स पेपर में लपेटा हुआ है और इसके साथ एक गिफ्ट कार्ड भी खरीदार को दिया गया है जिस पर लिखा है, विद बेस्ट विसेज फ्रॉम देयर रायल हाइनेस, द प्रिंस एंड प्रिंसेस आफ वेल्स।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।