थिएटर की और बढ़ रहा युवाओं का क्रेज
(Amber, Jaipur) जॉब के साथ-साथ थिएटर के लिए समय निकाल रहे हैं। युवाओं का थिएटर की ओर बढ़ता आकर्षण उनके हुनर को तराशने में बखूबी मदद कर रहा है। यही कारण है कि भाग दौड़ की जिंदगी में भी युवा अपने जॉब के साथ ही थिएटर को भी समय दे रहे हैं। शहर में हमने ऐसे युवाओं से बात की जो जॉब के साथ थिएटर में भी खुद को आजमा रहे हैं। इतना ही नहीं इनमें से किसी को शॉर्ट फिल्म के निर्देशन में सराहना मिली तो किसी को टेलीविजन में चांस। युवाओं ने बनाई डॉक्यूमेंट्री : मल्टीमीडिया के स्टूडेंट हिमांशु शेखर शर्मा ने थिएटर से जुडऩे के बाद सॉल्यूशन नामक शॉर्ट फिल्म का निर्माण किया, जो हाल ही में जिफ के लिए चयनित हुई है। ऐसे ही रंगकर्मी साहिल आहूजा अपने जॉब के साथ शेखर कपूर द्वारा आयोजित कॉम्पीटीशन ‘आई लव पानी’ के लिए शार्ट फिल्म का निर्देशन किया है।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।