धोनी पर बनेगी फिल्म,सुशांत राजपूत निभाएंगे किरदार
(India) भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर बन रही फिल्म को लेकर अडंगा खत्म हो गया है. धोनी पर बन रही फिल्म में उनका किरदार अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत निभाएंगे, फिल्म का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है, धोनी पर बन रही फिल्म की खबर पर उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने ट्वीट कर मुहर लगाई है, साक्षी ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा है, ''पिछले दिनों आईं सभी अफवाहों को नकारती हूं, ये सभी खबरें झूठी थीं. ये देखिए..बूम. साक्षी ने धोनी पर बनने वाली फिल्म का फर्स्ट लुक की तस्वीर भी पोस्ट की है, ''
धोनी पर बन रही फिल्म का निर्देशन नीरज पांडे करेंगे, नीरज पांडे इससे पहले ‘ए वेडनेस डे’ और ,‘स्पेशल-26’ जैसी सपुरहिट फिल्में बना चुके हैं, फिल्म 2015 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी, सुशांत सिंह राजपूत इससे पहले अपनी डेब्यू 'काई पो छे' में बच्चों को क्रिकेट सिखाते नजर आए थे, सुशांत ने टीवी की दुनिया से बॉलीवुड में एंट्री की है और दर्शकों के बीच भी वह काफी पॉपुलर हैं, उम्मीद है कि धोनी के रोल में लोग उन्हें पसंद करेंगे, नीरज पांडे ने अभी तक फिल्म के टाइटल का खुलासा नहीं किया है, लेकिन फिल्म का पोस्टर जारी कर दिया गया है, इसे लगता है फिल्म को लेकर पिछले काफी समय से चल रहा विवाद भी अब थम जाएगा, धोनी पर बन रही फिल्म के पैसे के लेन-देन की वजह से फिल्म पचड़े में पड़ने की खबरें आईं थी, खबरें थी कि धोनी ने अपने जीवन पर बनने वाली फिल्म को लेकर 40-45 करोड़ रुपए मांगे थे, इसके साथ ही फिल्म के बीसीसीआई के आपत्ति उठाने की खबरें भी आईं थी, लेकिन अब उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने सभी अफवाहों को सिरे से नकार दिया है, साक्षी द्वारा पोस्टर की गई तस्वीर में सुशांत अपने कंधे पर बल्ला उठाए हैं और उनकी जर्सी पर अंग्रेजी में धोनी लिखा हुआ है, इसके साथ ही उनकी टी-शर्ट पर नंबर 7 भी लिखा है, धोनी इसी नंबर की जर्सी टीम इंडिया की तरफ से मैच के खेलते हुए पहनते हैं

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।