नई मारुति ऑल्टो के10 लॉन्च हुई
(India) कंपनी को उम्मीद है कि इस लॉन्च से वह एंट्री सेगमेंट पर अपनी पकड़ को और मजबूत करेगी। कंपनी ने कार के बेसिक वेरिएंट की कीमत रखी है महज 3.06 लाख रुपए। वैसे कंपनी की ओर से इस साल का ये तीसरा सबसे बड़ा लॉन्च है। मारुति ने इसमें सीएनजी वेरिएंट का भी ऑप्शन दे रही है। एकदम आधुनिकतम डिजाइन वाला 3स्पोक स्टीरिंग वील, डुअल टोन इंटीरियर्स और की लैस एंट्री की फेसलिटी दी गई है। कंपनी ने इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कंपनी ने इसमें 67बीएचपी पावर देने वाला 1 लीटर का के-सीरीज का इंजन लगाया है। यह करीब 24 किलोमीटर की माइलेज देता है। नई ऑल्टो के10 में इंटिग्रेटेड म्यूजिक सिस्टम जिसमें ऑक्स-इन सुविधा है, साथ ही यूएसबी पोर्ट भी तो दिया ही है। टेकोमीटर और फ्रंट पावर विंडोज भी इनकॉरपोरेट की हैं। इसमें सेलेरियो की तरह मैनुअल गियर के साथ एएमटी का भी ऑप्शन दिया गया है। मारुति सुजुकी के एग्जेक्युटिव डायरेक्टर आरएस कलसी ने कहा कि सेलेरियो की तरह नई ऑल्टो का वेटिंग पीरियड ज्यादा न हो, इसके लिए कंपनी की योजना अगले साल से एएमटी गियर का प्रोडक्शन यहीं पर करेगी।
सभी कीमतें-
एलएक्स- 3.06 लाख रुपए
एलएक्सआई-3.21 लाख रुपए
वीएक्सआई-3.37 लाख रुपए
वीएक्सआई (एजीएस)- 3.80 लाख रुपए
वीएक्सआई (ओ)- 3.56 लाख रुपए
एलएक्सआई (सीएनजी)- 3.81 लाख रुपए

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।