देश में आर्थिक उदारीकरण के जनक और पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिंह राव को उनकी मृत्यु के लंबे अरसे के बाद देश सही सम्मान देने जा रहा है। अब उनका एक स्मारक राजघाट के करीब बने एकता स्थल समाधि परिसर पर बनेगा। सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने पिछले हफ्ते एकता स्थल समाधि कॉम्प्लेक्स में पीवी नरसिम्हा राव की याद में स्मारक बनाने का प्रस्ताव कैबिनेट की मंजूरी के लिए रखा है। माना जा रहा है कि एनडीए समर्थक तेलगू देशम पार्टी की तरफ से बढ़ाया गया कदम है. साथ ही इसे कांग्रेस नेतृत्व को शर्मिंदा करने का लिए उठाए गए कदम के रुप में देखा जा रहा है जिसने नरसिम्हा राव को पूरी तरह से भुला दिया और और उनके परिवारजनों को उनका अंतिम संस्कार हैदराबाद में करने के लिए दवाब डाला। वहीं सपा नेता आजम खान ने आरोप लगाया कि राव का स्मारक बाबरी मस्जिद विध्वंस के लिए भाजपा द्वारा दिया गया इनाम है।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।