नहीं रहे प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट आर.के. लक्ष्मण
(India)
जाने माने कार्टूनिस्ट आर.के. लक्ष्मण का सोमवार शाम को पुणे के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे। मुताबिक लक्ष्मण को संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ दिनों बाद उनके अंगों ने काम करना बंद कर दिया था, जिसके बाद से वे वेंटीलेटर पर थे। द कामन मैन स्केच के जरिए मजाकिया अंदाज में नेताओं पर तंज करने वाले लक्ष्मण मैग्सेसे, पद्म भूषण और पद्म विभूषण जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किये गये थे। उनका जन्म 1924 में एक तमिल परिवार में हुआ था। डाक विभाग ने कॉमन मैन पर 1988 में एक टिकट भी जारी किया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रख्यात कार्टूनिस्ट आरके लक्ष्मण के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि देश में आरके लक्ष्मण की कमी महसूस होगी। हमारे जीवन में हास्य और चेहरों पर मुस्कान लाने के लिए हम आपके सदैव आभारी रहेंगे। मेरी और उनके असंख्य प्रशंसकों की उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना है। लक्ष्मण के निधन से एक बड़ा स्थान खाली हो गया है।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।