(India)
टेरेनो के इस लिमिटेड एडिशन में विशेष फीचर के तौर पर "हेड अप डिस्पले" दिया गया है। हेड अप डिस्पले एक ऎसा फीचर है जिसमें डायरेक्शन, स्पीड, टाइम और कई सारी इंफोर्मेशन सीधे रहकर ही देखे जा सकते हैं। निसान टेरेनो लिमिटेड एडिशन दो वेरियंट एक्सवी डी टी एचपी और एक्सवी डी टीएचपी प्रीमियम में उपलब्ध कराया गया है। इनकी कीमत क्रमश: 12.83 लाख और 13.13 लाख रूपए (एक्स शोरूम दिल्ली) रखी गई है। दोनों ही मॉडल में 110 पीएस डीजल इंजन लगा है। निसान टेरेनो एनिवर्सरी एडिशन को ब्लेड सिल्वर, ब्रोंज ग्रे, स्टर्लिग ग्रे, फायर रेड, स्टॉर्म व्हाइट और पर्ल व्हाइट इन 6 रंगों की च्वॉयस में उतारा गया है। इसके अलावा इस कार में लेदर रेप्ड स्टीयरिंग व्हील, सीट्स और गियर नॉब, पार्किग सेंससर, हाईट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, क्रोम फिनिश डोर हेंडल्स, बोनट पर रेसिंग स्ट्रिप्स आदि दिए गए हैं। इसमें एक खास बात ये भी है इस एडिशन की सिर्फ 450 ईकाइयां ही बनाकर बेची जाएंगी।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।