जयपुर के महाराणा प्रताप आॅडिटोरियम में चल रहे महिला शक्ति पर आधारित तीन दिवसीय म्यूजिक फेस्टिवल के तहत आज जानी मानी नृत्यांगना सोनल मानसिंह ने प्रस्तुति दी। देश की ख्यातनाम नृत्यांगना मृणालिनी साराभाई को समर्पित फेस्टिवल में देशभर के कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जा रही है। सोनल ने नृत्य के जरिए देवी के नौ भावों को दर्शाया। साथ ही उन्होंने डांस के माध्यम से नारी की वर्तमान स्थिती को पेश किया।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।