चंडीगढ़ रॉक गॉर्डन के निर्माता नेक चंद सैनी का गुरुवार देर रात निधन हो गया. 90 साल के नेक चंद पीजीआई में भर्ती थे. बीती रात 12.10 मिनट पर नेक चंद सैनी ने अंतिम सांस ली. नेक चंद का जन्म पाकिस्तान के बेरिया कलां गांव में 15 दिसंबर 1924 को हुआ था. बंटवारे के बाद नेक चंद साल 1950 को भारत में आकर चंडीगढ़ बस गए थे. नेक चंद ने चंडीगढ़ में जिस रॉक गॉर्डन का निर्माण किया, उसे दुनिया के आधुनिक अजूबों में गिना जाता है. रॉक गॉर्डन में रोज करीब 5000 लोग जाते हैं.
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।