(International)
दलाई लामा को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था, टेलीविजन पर प्रसारित संवाददाता सम्मेलन में पैट्रिसिया डी लिली ने कहा, "गहन चर्चा और विमर्श के बाद केपटाउन में 13-15 अक्टूबर 2014 को आयोजित वर्ल्ड सम्मिट ऑफ नोबल पीस लॉरेट्स को स्थगित करने का फैसला किया गया है." मुख्य विपक्षी पार्टी डेमोक्रेटिक अलायंस के सदस्य मेयर ने कहा, "सम्मेलन का नया स्थान तय करने की मुख्य वजह दक्षिण अफ्रीकी सरकार द्वारा दलाई लामा के वीजा को मंजूरी न देना है." डी लिली ने कहा कि आयोजक कार्यक्रम के नए स्थान को ढूंढ रहे हैं, केपटाउन में यह कार्यक्रम तभी होगा जब तिब्बत के आध्यात्मिक नेता को बिना शर्त वीजा दिया जाएगा, मेयर ने नोबल पुरस्कार विजेताओं के राष्ट्रपति जैकब जुमा को लिखे उस पत्र का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने दलाई लाम को वीजा दिए जाने की मांग की है, इस पत्र का सरकार ने हालांकि, अब तक कोई जवाब नहीं दिया है
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।