(India)
21 वर्षीय लोध को 14 प्रतिभागियों में से चुना गया है। नोयोनिता अब अमेरिका के मियामी में आयोजित होने वाली मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रतियोगिता के अंतिम चरण में दिल्ली की 22 वर्षीय छात्रा अलंकृता सहाइया को पहली उपविजेता और बेंगलूर निवासी इंजीनियरिंग की एक छात्रा को दूसरी उपविजेता घोषित किया गया। सेंट जोसेफ कॉलेज में कॉमर्स की छात्रा लोध ने इस समारोह में मिस रैम्पवॉक के उप प्रतियोगिता का खिताब भी जीता। 18 वर्ष की उम्र में वे मिस बेंगलूर सौंदर्य प्रतियोगिता में दूसरी उपविजेता का खिताब भी जीत चुकी हैं। लोध महिला सशक्तिकरण की प्रबल समर्थक हैं और इस दिशा में वह अपना महत्वपूर्ण योगदान देना चाहती हैं।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।