जनरल मोटर्स ने 2016 के लिए अपनी न्यू जनरेशन क्रूज का डेब्यू कर दिया है। कंपनी के अनुसार नई क्रूज इसके बिलकुल नए डी2 एफडब्ल्यूडी प्लेटफॉर्म पर बनी है। हालांकि, सेडान की स्टाइल काफी कुछ शेवर्ले की वोल्ट से प्रेरित नजर आती है। कंपनी का दावा है कि नई क्रूज पहले से बड़ी, हल्की और ज्यादा फ्यूल एफिशियंट होगी। अगर इसकी डिजाइन की बात की जाए तो इसने शेवर्ले के ही हाई एंड मॉडल्स जैसे वोल्ट से प्रेरणा ली है। क्रूज में शेवर्ले की कैमराओ से प्रेरित ग्रिल के अलावा एलईडी डे टाइम रनिंग के साथ प्रोजेक्टर हेडलैंप, एंग्यूलर टेल लैंप और पूरी तरह से नए बंपर्स लगे हैं। कैबिन की बात करें तो नए डैशबोर्ड, प्यानो ब्लैक फिनिश सेंटर कंसोल, नया डुअल कॉकपिट डिजाइन, कलर एमआईडी के साथ मायलाइन इंफोटेनमेंट सिस्टम के अलावा कुछ दूसरे फीचर्स शामिल हैं। जहां तक सुरक्षा की बात है तो नई 2016 में 10 एयरबैग्स लगे हैं वहीं एबीएस, ईएसपी, फॉरवर्ड कॉल्यूजन अलर्ट, लेन कीप असिस्ट, साइड ब्लाइंड झोन अलर्ट, रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट जैसे ढेर सारे फीचर्स हैं।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।
