पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि आज
(DELHI, India) राष्ट्र ने आज पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी 30वीं पुण्यतिथि पर याद किया और राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी, अन्य नेताओं ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया, प्रणब, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह शक्ति स्थल गए और इंदिरा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी एवं अन्य वरिष्ठ पार्टी नेता मोतीलाल वोरा, एम वीरप्पा मोइली, सुशील कुमार शिंदे, अहमद पटेल, भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, गुलाम नबी आजाद, दिग्विजय सिंह, और शकील अहमद ने भी इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी, इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति के कई नेता भी मौजूद थे, समारोह स्थल पर भजन और इंदिरा गांधी के भाषण के अंश चलाये गए, शक्ति स्थल पर पहुंचे लोगों ने इंदिरा को याद करते हुए नारे भी लगाये, गौरतलब है कि 31 अक्तूबर 1984 को इंदिरा गांधी के अंगरक्षकों ने उनकी हत्या कर दी थी

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।