बजाज ने पेश की एवेंजर की नई रेंज
(India)
मोटरसाइकिल बनाने वाली देश की प्रमुख कंपनी बजाज ऑटो ने एवेंजर सीरीज का विस्तार करते हुये नई रेंज पेश की है, जिसकी दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 84 हजार रुपये तक है। कंपनी ने बताया कि एवेंजर 220 क्रूज, 220 स्ट्रीट और 150 स्ट्रीट पेश की गई है। नई एवेंजर सीरीज क्रूजर बाइक सेगमेंट को दोबारा स्थापित करते हुए इंटरनेशनल स्टाइलिंग और आरामदायक सवारी का अनुभव देगी। बजाज ऑटो के मोटरसाइकिल कारोबार के प्रमुख एरिक वास ने कहा कि पिछले कुछ सालों में वास्तविक क्रूजर सेगमेंट में तेज वृद्धि हुई है जिसमें एवेंजर अग्रणी रहा है। स्ट्रीट जैसे अतिरिक्त स्टाइल वेरिएंट और लोकप्रिय 150 सीसी क्षमता की पेशकश से क्रूजर सेगमेंट के विस्तार की उम्मीद है। अत्यधिक सफल पल्सर रेंज में नए एवेंजर मॉडल को शामिल करने से बजाज ऑटो की स्थिति इस सेगमेंट में मजबूत होगी और प्रीमियम मोटरसाइकिल सेगमेंट में कंपनी को शीर्ष पर स्थापित किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में एवेंजर क्रूज 220 और स्ट्रीट 220 दोनों ही मॉडलों की एक्स शो रूम कीमत 84000 रुपये और स्ट्रीट 150 की कीमत 75000 रुपये है।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।