(India)
यामाहा मोटर इंडिया के एक बड़े अधिकारी ने बताया कि कंपनी की योजना अगले तीन वर्षों में अपनी बाजार हिस्सेदारी दोगुनी करने की है। यामाहा मोटर इंडिया जापान की दोपहिया वाहन कंपनी की भारतीय यूनिट है। कंपनी में सेल्स ऐंड मार्केटिंग के वाइस प्रेसिडेंट रॉय कुरियन ने कहा, 'हम 2017-18 तक 10 पर्सेंट बाजार हिस्सेदारी का लक्ष्य बनाकर चल रहे हैं। हम 150 सीसी और स्कूटर्स पर फोकस कर रहे हैं। स्कूटर हमारे लिए संभावनाओं से भरा सेगमेंट है और दोपहिया वाहन बाजार में इसकी हिस्सेदारी 27 पर्सेंट है।' कुरियन ने कहा कि यामाहा को भारत में दोपहिया वाहनों की जबरदस्त बिक्री की संभावना दिख रही है। उन्होंने कहा, 'भारत बड़ा बाजार है। यहां साल 2020 तक डिमांड बढ़कर 2 करोड़ यूनिट्स तक जा सकती है। इसलिए दोपहिया वाहन बनाने वाली कोई भी कंपनी केवल मार्केट हिस्सेदारी के बारे में बात नहीं कर सकती है। भारत एकमात्र ऐसा बाजार है, जहां पर लोकल कंपनियों का दबदबा है।' कंपनी की टॉप डाउन स्ट्रैटेजी पर रोशनी डालते हुए कुरियन ने बताया कि यामाहा सबसे पहले बड़े शहरों में सेल्स बढ़ाने पर फोकस करेगी और फिर इसके बाद वह ग्रामीण बाजारों में अपनी स्थिति मजबूत करने की दिशा में कदम उठाएगी। उन्होंने कहा, 'ग्रामीण बाजार में जरूरतें यह तय नहीं करतीं कि शहरी मार्केट में क्या बिकेगा, लेकिन शहरी मार्केट यह जरूर तय करता है कि ग्रामीण बाजारों में क्या बिकेगा।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।