बांग्लादेश ने मनाई अपनी आजादी की वर्षगांठ
(India)



बांग्लादेश ने मंगलवार को विजय दिवस की 43वीं वर्षगांठ मनाया। पाकिस्तान के खिलाफ नौ महीने लंबे चले मुक्ति संग्राम के बाद 1971 में उसे 16 दिसंबर को ही आजादी मिली थी। इस कार्य में भारत ने उसका सहयोग किया था। राष्ट्रपति अब्दुल हमीद और प्रधानमंत्री शेख हसीना ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर 31 बंदूकों से शहीदों को सलामी दी गई। सेवर में राष्ट्रीय स्मारक पर आयोजित समारोह में उन्होंने शहीदों पर पुष्पचक्र चढ़ाए। इस अवसर पर हजारों लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए और कई महत्वपूर्ण राजनीतिक हस्तियों ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी। पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की अध्यक्षा खालिदा जिया भी इस मौके पर मौजूद रहीं। बाद में राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय दिवस परेड की सलामी भी ली। इस अवसर पर हुई मार्च में युद्ध में शामिल रहे पूर्व सेनानियों , अर्द्धसैनिक बलों और पुलिस के दस्तों ने भाग लिया । इस दौरान सेना के हथियारों और साजो सामान का भी प्रदर्शन किया गया।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।