बीएमडब्ल्यू कर रही 16 लाख कारें रिकॉल!
(India) कंपनी दुनियाभर से रिकॉल कर रही है। कंपनी का कहना है कि इन कारों के पैसेंजर साइड के फ्रंट एयरबैग्स को वह रिप्लेस कर देगी। कंपनी का कहना है सुरक्षा की दृष्टि से यह रिकॉल किया जा रहा है। कंपनी ने जिन कारों को रिकॉल किया है, वे मई 1999 से अगस्त 2000 के बीच बनी हैं। कंपनी ने यह रिकॉल प्रीकॉशन के तहत लिया है। दरअसल इसी सिस्टम को फॉलो कर रहे कई दूसरे कार मेकर्स ने इस प्रकार की गड़बड़ी रिपोर्ट्स की हैं। ऐसे में कंपनी ने किसी तरह की संबंधित दुर्घटना को टालने के लिए रिकॉ़ल का फैसला लिया है। कंपनी का कहना है कि अभी तक किसी पैंसेजर या कस्टमर की ओर से इस तरह की किसी गड़बड़ी रिपोर्ट नहीं की गई है। डीलर्स इन एयरबैग्स को फ्री ऑफ कॉस्ट रिप्लेस कर देंगे। नए रिकॉल में कारें शामिल नहीं हैं जो मई 2013 में इसी समस्या के तहत वापस मंगाई गई थीं। तब कंपनी ने 42 हजार कारें मंगाई थीं।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।