बीएमडब्ल्यू की लग्जरी मिनी कूपर भारत में लॉन्च
(India) बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष फिलिप फॉन जार ने कहा कि अभी "मिनी" भारत की चार डीलरशिप पर ही बिक्री के लिए उपलब्ध होगी, लेकिन अगले कुछ माह में इसका विस्तार किया जाएगा। कंपनी ने नेक्स्ट जेन हैच को तीन ट्रिम्स, वन, कूपर और कूपर एस के साथ पेश किया है। कंपनी के अनुसार इसका उत्पादन शुरू कि या जा रहा है और यह अगले वर्ष बाजार में उपलब्ध कराई जा सकेगी। कंपनी ने इसकी कीमत 31.85 लाख रूपए (3-डोर) और 35.20 रूपए (5-डोर) रखी है।
डिजाइन है कुछ खास
नई मिनी कूपर पुराने मॉडल की तुलना में बड़ी है। पिछली सीटों के लिए सहित लेग-रूम को अधिक आरामदायक बनाया गया है। यहां एक्स्ट्रा बूट स्पेस दिया गया है। शॉर्प क्रे सेज, नया फ्रंट ग्रिल और नए एलईडी हैड और टैल लाइट्स कार को काफी आकर्षक बनाती है। इंटीरियर में एलईडी रिंग के साथ स्टीयरिंग का लुक इसके नए अंदाज को खास बनाता है।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।