बीएमडब्ल्यू ने भारत में अपनी लग्जरी एसयूवी एक्स6 फिर से लॉन्च कर दी है। गुरूवार को बेंगलुरु में हुए कार्यक्रम में इसे लॉन्च किया गया। एक्स6 की दिल्ली में एक्स शो-रूम कीमत 1.15 करोड़ है। एक्स6 का एक्सड्राइव40डी वेरिएंट 3 लीटर वाले ट्विन टर्बो इन लाइन सिक्स डीजल इंजन के साथ आ रही है जो 8 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ 313 हॉर्सपावर की ताकत और 630 एनएम का टॉर्क पैदा करेगी। यह एसयूवी महज 0-5.8 सेकंड में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार प्राप्त करने में सक्षम है। एक्स6 में 85 लीटर की क्षमता वाला डीजल टैंक लगाया गया है। खबरों के अनुसार इस पेट्रोल वेरिएंट इस साल के अंत तक एक्स6एम के नाम से लॉन्च किया जाएगा।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।
