लग्जरी कारें बनाने वाली जर्मन कंपनी बीएमडब्ल्यू ने मंगलवार को भारत में 3 सिरीज ग्रैन टूरिज्मो स्पोर्ट लाइन सेडान का अपडेटेड वर्जन लॉन्च किया। दिल्ली में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 39.9 लाख रुपये से शुरू होती है। इसमें डीजल-पावर्ड बीएमडब्ल्यू 320डी इंजन है। यह कार कंपनी के चेन्नई प्लांट में असेंबल की जा सकती है। बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के प्रेसिडेंट फिलिप वॉन सार ने एक बयान में कहा, श्नई ग्रैन टूरिज्मो स्पोर्ट लाइन के बाहरी और अंदरूनी डिजाइन बहुत आकर्षक हैं।श् यह सेडान बीएमडब्ल्यू ड्राइविंग एक्सपेरिएंस कंट्रोल स्विच के साथ आती है, जो ड्राइवर को हालात के हिसाब से अलग-अलग मोड चुनने का विकल्प देता है।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।
