डीजल वेरिएंट की बात करें तो इसमें 2.1 लीटर का 4 सिलिंडर वाला टर्बोचार्ज्ड इंजन लगा है जो 136पीएस की पाक पावर देगा और 300एनएम का पीक टार्क प्रड्यूस करेगा। स्पीड की बात करें तो डीजल वर्जन पेट्रोल वर्जन से जरा ही कमतर होगा। मर्सेडीज बेंज के लिए यह कार काफी महत्वपूर्ण है। भारतीय बाजार में वह इसे अपने लंबी रेस के घोड़े की तरह देख रही है। कॉम्पैक्ट लग्जरी एसयूवी सेगमेंट में देखना यह है कि यह कार क्या जलवा दिखाती है। क्योंकि, बाजार में कुछ साल से मौजूद इसके प्रतियोगी आउडी क्यू3 और बीएमडब्ल्यू एक्स1 मौजूद हैं जिनकी अपनी मार्केट है।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।
