महिंद्रा एक्सयूवी 500 के लिए ब्लू सेंस ऐप लॉन्च
(India)
स्वदेशी ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्र एंड महिंद्रा ने एक्सयूवी 500 वाहन के लिए आइओएस ब्लू सेंस ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप का उपयोग अब आइफोन और आइपैड यूजर्स कर सकेंगे। अब तक यह ऐप एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध था। कंपनी जल्द ही विंडोज के लिए भी इस ऐप को लॉन्च करेगी, साथ ही न्यू जेनरेशन स्कॉर्पियो के लिए विंडोज तथा एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म ऐप लॉन्च की योजना बना रही है। ब्लू सेंस ऐप को ऐपल ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। यह ऐप एक्सयूवी यूजर्स को कार के कंट्रोल से मोबाइल के जरिए कनेक्ट करता है। यानी इस ऐप के यूजर्स अपने ऐपल डिवाइस से कार का इंफोटेनेमेंट तथा क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम ऑपरेट कर सकेंगे। साथ ही कार के कई और महत्वपूर्ण फीचर्स भी इससे कनेक्ट रहेंगे।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।