महिंद्रा ने बढ़ाए गाड़ियों के दाम
(India) महिंद्रा ऐंड महिंद्रा की ऑटोमोटिव डिविजन ऐंड इंटरनैशनल ऑपरेशन के चीफ एग्जेक्यूटिव प्रवीण शाह ने कहा कि हमने दाम बढ़ाने का फैसला कुछ समय से रोक रखा था, लेकिन अब बढ़ती लागत का कुछ बोझ कस्टमर पर डालना जरूरी हो गया है। कंपनी के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर ने भी नवंबर, 2014 से अपने ट्रैक्टरों की कीमत बढ़ाई है। कंपनी ने ट्रैक्टर के अलग-अलग मॉडलों पर दाम 6,000 से 10,000 रुपये के बीच बढ़ाया है। महिंद्रा ऐंड महिंद्रा देश में स्कॉर्पियो, बोलेरो और एक्सयूवी 500 और कमर्शल वीइकल अल्फा और जियो की बिक्री करती है।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।