(India)
मंहिंद्रा रोडिओ यूजेडओ स्टैंडर्ड स्कूटर रोडिओ का प्रीमियम वर्जन है। नए वर्जन में टू टोन ड्यूल टेक्स्चर सीट लगी है जिससे राइडर के एक्सीलरेशन या अचानक ब्रेक लगाने पर फिसलने का चांस नहीं रहता, जैसा कि अक्सर पिछले या अन्य स्कूटर्स में होता है। इस स्कूटर में मोबाइल चार्जिंग पॉइंट तो लगा ही है, साथ ही इसकी टंकी 22 लीटर की दी गई है। कंपनी ने इसमें चोरी से बचाव के लिए एंटि-थेफ्ट लॉक लगाया है। एक्सटर्नल फ्रंट से फ्यूलिंग की सुविधा तो है ही, साथ ही पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर लगा है जिसमें स्पीडोमीटर, टेकोमीटर और ट्रिप मीटर, क्लॉक, हाई स्पी़ड वॉर्निंग अलार्म और ओडोमीटर भी लगा हुआ है। यह स्कूटर 125सीसी के एयर कूल्ड मोटर से लैस है जोकि 8पीएस की मैक्सिमम पावर और 9एनएम का स्टैंडर्ड टार्क प्रड्यूस करता है। एआरएआई के आंकड़ों के मुताबिक, यह 59 किलोमीटर प्रति लीटर देगा। चार रंगों में मौजूद यह स्कूटर होंडा एक्टिवा124, सुजुकी एक्सेस125इन और 125सीसी के स्कूटर्स को टक्कर देगा।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।