(India)
दरअसल महिन्द्रा कंपनी अपनी इस पॉपुलर एसयूवी का ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन सिस्टम वाला वर्जन लेकर आ रही है। यह वर्जन हर वर्ग के लोगों को लुभाने वाला है क्योंकि ऑटोमेटिक गियर वाली कार चलाने में कोई भी परेशानी नहीं होती। कंपनी ने महिन्द्रा स्कॉर्पियो का नया वर्जन हाल ही में लॉन्च किया है, लेकिन इसमें मेनुअल गियरबॉक्स दिए गए है। सूत्रों के मुताबिक कंपनी अब ऑटोमेटिक वर्जन जल्द ही लॉन्च करने वाली है। ज्यादातर कार चलाने वाली महिलाओं की पसंद भी ऑटोमेटिक गियर वाली कार ही होती है। ऎसे में महिन्द्रा स्कॉर्पियो ऑटोमेटिक में गियरशिफि्ट प्रोब्लम से छुटकारा मिलने के चलते एसयूवी कार चलाने की शौकीन महिलाओं के लिए एक शानदार सौगात होगी। इसमें एक और खास बात ये है कि महिन्द्रा स्कॉर्पियो ऑटोमेटिक को 2.2 लीटर एमह्वॉक डीजल इंजन के लाया जा रहा है। इसका सीधा फायदा माइलेज को लेकर होगा, क्योंकि ऑटोमेटिक कारें मेनुअल गियर वाली कारों के मुकाबले कम माइलेज देती है। ऎसे में यह कार डीजल इंजन के साथ आ रही है जो पेट्रोल ऑटोमेटिक और मनुअल दोनों तरह की कारों से ज्यादा माइलेज देने वाली होगी। महिन्द्रा स्कॉर्पियो ऑटोमेटिक की कीमत फिलहाल खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि इसे प्रतिस्पर्घात्मक कीमत पर उतारा जाएगा।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।