मारुति कारों की बिक्री में गिरावट
(India)
दिसंबर महीने में देश की नंबर वन कार कंपनी मारुति सुजूकी के बिक्री के आंकड़ों ने निराश किया है। महीने दर महीने आधार पर दिसंबर में मारुति सुजूकी की बिक्री 1.3 फीसद घट गई है। वहीं, सालाना आधार पर इसकी बिक्री में 4.4 फीसद की गिरावट दर्ज की गई है। मारुति सुजूकी इंडिया (एमएसआई) ने जारी बयान में कहा कि दिसंबर में मारुति सुजूकी ने कुल 90,924 गाड़ियां बेची हैं। नवंबर महीने में मारुति सुजूकी ने 92,140 गाड़ियां बेची थी। हालांकि महीने दर महीने आधार पर दिसंबर में मारुति सुजूकी की घरेलू बाजार में बिक्री 85,510 यूनिट से बढ़कर 86,613 यूनिट रही है। लेकिन एक्सपोर्ट 6,630 यूनिट से घटकर 4,311 यूनिट रहा। छोटी कारों में शामिल मारुति 800, ऑल्टो, ए-स्टार और वैगन आर की बिक्री दिसंबर माह के दौरान 38,286 यूनिट रही, जोकि पिछले साल की अवधि के मुकाबले 16.7 फीसद अधिक है।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।