मारुति की कारें हुईं महंगी
(India)


देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने आज अपने सभी मॉडल की कारों के दाम 34,494 रुपये तक बढ़ोतरी की घोषणा कर दी। कंपनी ने इसके पीछे बजट 2016-17 में इंफ्रास्ट्रक्चर सेस लगाए जाने को मुख्य वजह बताया। मारुति की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि जैसा कि आगामी बजट में ऑटोमोबाइल उत्पादों पर इंफ्रास्ट्रक्चर सेस लगाने की घोषणा की गई है, कंपनी ने भी अपने सभी मॉडल की कारों के दाम 1441 रुपये से 34,494 रुपये तक बढ़ाने का फैसला किया है।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।