मारुति की सीएनजी कारों की बिक्री बढ़ी
(India)
कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने 2014-15 में सीएनजी मॉडल वाले कारों की कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने 2014-15 में सीएनजी मॉडल वाले कारों की बिक्री में 23 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है। इस दौरान, कंपनी ने सीएनजी मॉडल के 62,996 वाहनें बेचे हैं। कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा कि इससे पिछले वित्त वर्ष में उसके सीएनजी वाहनों की बिक्री 51,215 इकाइयों की रही थी। कंपनी ने कहा, ‘कुल बिक्री में सीएनजी कारों का योगदान बढ़कर 5.4 फीसदी पहुंच गया जो वित्त वर्ष 2013-14 में 4.9 फीसदी था।श् वित्त वर्ष 2014-15 में मारुति सुजुकी की बिक्री किसी एक वित्त वर्ष में सबसे अधिक 12,92,415 कारों की रही जो 2013-14 में बिके 11,55,041 कारों की तुलना में 11.9 फीसदी अधिक है।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।