मारुति सियाज मिड-अक्टूबर में लॉन्च, बुकिंग कल से
(India) यह कार कंपनी की सी-सेगमेंट की एसएक्स 4 को रिप्लेस करेगी। कार बाजार में मारुति की सियाज की टक्कर होगी होंडा की सिटी और ह्यूंदै की वेर्ना से। कंपनी ने कार डिस्प्ले के लिए डीलरशिप तक पहुंचा दी है। मारुति की स्ट्रैटिजी यही है कि वह कार की लॉन्च के तुरंत बाद बाजार में अपनी कार की भरमार कर देती है।
बुकिंग 3 सितंबर से
कंपनी ने इसके लिए बुकिंग की घोषणा कर दी है। यदि आप इसकी बुकिंग करना चाहते हैं तो कल तक और इंतजार करिए। सियाज की बुकिंग कल यानी 3 सितंबर से चालू होगी।
आकर्षक फीचर्स...
मारुति सियाज में कई आकर्षक फीचर्स होंगे। कंपनी ने सियाज को भारत और चीन के बाजारों के लिए तैयार किया है। इसलिए इसमें रियर कैबिन काफी कंफर्टेबल रहने की उम्मीद है। सियाज में सुजुकी के नए डिजाइन की झलक मिलती है। इसमें शानदार कैरक्टर लाइन और स्लीक क्रोम ग्रिल लगी है। इसके साथ ही हेडलैंप्स पीछे की तरफ बढ़े हुए हैं और हेडलाइट्स कुछ चौड़ी सी हैं।
पावर की बात
कार के पेट्रोल मॉडल में 1.4 लीटर के के-सीरीज इंजन को इनकॉरपोरेट किया जाएगा। यह 95पीएस की पॉवर और 130एनएम का टार्क जनरेट करेगा। डीजल इंजन फिएट में यूज किया जा रहा 1.3 लीटर मल्टिजैट इंजन होगा जोकि 90पीएस की पॉवर और 200एनएम की अधिकतम टार्क प्रड्यूस करेगा।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।